हेडलाइन:
सहरसा में स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 5.45 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
सहरसा
सहरसा पुलिस ने सूखा नशा (स्मैक) के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.45 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय जय राम कुमार, पिता कैलाश साह, निवासी तुलसियाही, थाना बिहरा, जिला सहरसा के रूप में हुई है।
इस मामले में पुलिस ने बिहरा थाना कांड संख्या-251/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संबंध किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से है या नहीं। जिले में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।