SAHARSA NEWS:- सहरसा में CTET अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव - Bihar City News

Breaking News

Saturday, June 27, 2026

SAHARSA NEWS:- सहरसा में CTET अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

    ब्यूरो रिपोर्ट/सनातन कुमार 

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत संतनगर वार्ड नंबर 4 में एक किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र सुशील कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, सुशील कुमार किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। जब उनकी हालत संदिग्ध पाई गई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक Kumar और सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

मृतक सुशील कुमार सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।