KATIHAR NEWS:-प्रेम प्रसंग में बेटी प्रेमी संग फरार,कोर्ट में मां-बाप को पहचानने से इनकार किया; पिता ने बेटी के पुतले की अर्थी निकाली। - Bihar City News

Breaking News

Monday, June 1, 2026

KATIHAR NEWS:-प्रेम प्रसंग में बेटी प्रेमी संग फरार,कोर्ट में मां-बाप को पहचानने से इनकार किया; पिता ने बेटी के पुतले की अर्थी निकाली।


KATIHAR : कटिहार जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवती के मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध के कारण परिवार पूरी तरह टूट गया। पिता ने अपनी जिंदा बेटी का पुतला बनवाकर मोहल्ले में उसकी अर्थी निकाली और अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद श्राद्ध कर्म भी कराया गया।
पिता ने दुख भरे स्वर में कहा, “मेरी बेटी अब मेरे लिए मर चुकी है।”

जाने क्या है मामला ?
जानकारी के अनुसार, कटिहार जिले के रौतारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती (10वीं पास) की एक साल पहले गांव के ही एक मुस्लिम युवक से 10वीं की कोचिंग में मुलाकात हुई थी। दोनों के घरों के बीच मात्र 3 किलोमीटर की दूरी है। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई।

10वीं की परीक्षा समाप्त होने के बाद युवती कोचिंग जाना बंद कर दी, जिससे दोनों की मुलाकात भी रुक गई। बाद में 11वीं में दाखिला लेने के बाद उसने दोबारा कोचिंग शुरू की और दोनों के बीच संपर्क फिर से जुड़ गया।

12 मई को युवती ने कोचिंग जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने रौतारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
FIR दर्ज होने के 5 दिन बाद पुलिस ने युवती और मुस्लिम युवक दोनों को बरामद कर लिया। दोनों को कटिहार कोर्ट परिसर में पेश किया गया।

कोर्ट में बयान देते समय युवती ने अपने माता-पिता को पहचानने से इनकार कर दिया। लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, लेकिन युवती फिलहाल उसी मुस्लिम युवक के पास रह रही है।

इस घटनाक्रम से आहत पिता ने बेटी को सामाजिक रूप से “मृत” घोषित करते हुए उसका पुतला बनवाया। पूरे मोहल्ले में अर्थी निकाली गई और अंतिम संस्कार किया गया। घर लौटकर पिता ने बेटी का श्राद्ध कर्म भी पूरा कराया।