मधेपुरा में मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब बरामद, कई गिरफ्तार
मधेपुरा: मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।
आलमनगर थाना क्षेत्र के बजराहा चौक के पास छापेमारी कर 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस मामले में संतोष साह के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।
चौसा थाना क्षेत्र के छोटी बढौना वार्ड नं० 06 में छापेमारी कर 12.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई। इस दौरान कपिलदेव सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा अमन कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कुस्थन वार्ड नं० 03 में छापेमारी कर 10.000 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद कर रासो ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया।
सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के बरहरी वार्ड नं० 08 में छापेमारी कर 02.000 लीटर अवैध कोडिनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई। इस मामले में रोहित कुमार के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया गया।
इसके अतिरिक्त, पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त नवनीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया।
साथ ही, जिले के विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से श्वास परीक्षण के दौरान 03 व्यक्तियों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।