सोनवर्षा ,सहरसा/सनातन यादव
राजद महिला उपाध्यक्ष सह कोशी- सीमाँचल प्रभारी कुमारी विनीता भारती पहुँची सहरसा जिला के सोनवर्षा ।।
महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय जनता दल ,सोनवर्षा सहरसा के संगठन विस्तार एवम नागरिक अभिनंदन सामारोह हुआ आयोजित।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनवर्षा प्रखंड अध्यक्ष श्रीमती रूबी कुमारी ने किया ।
कार्यक्रम की संचालन सहरसा जिला महिला राजद अध्यक्ष श्रीमती गुंजन देवी ने किया।।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी सीमाँचल प्रभारी कुमारी विनीता भारती पहुँची ओर वहाँ मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कही कि आज महिला राजद प्रदेश अध्यक्ष ऋतु जायसवाल जी के नेतृत्व में लागातार महिला राजद जिला से बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है उसी कड़ी में मैं आज सोनवर्षा आई हूँ ! सोनवर्षा महान धरती रही है इस धरती के महान विभूति सियाराम बाबू को में इस मंच से नमन करती हूँ शृद्धाजंलि अर्पित करती हूँ।
आज हमलोगों जरूरत है संगठित होकर मनुवादियों के खिलाफ लड़ने का।आज देश में महंगाई वाली सरकार है।महिला विरोधी सरकार है।बलात्कारी सरकार है।आज 400 का गैस 1250 का हो गया है लेकिन वर्तमान सरकार को यह दिखाई नही दे रहा है जो दुखद है। हम सबका यही लक्ष्य है कि बिहार के सामाजिक न्याय वाली पार्टी राजद से हर घर महिला को जोड़ने निकली हूँ और जब तक राजद को बूथ स्तर तक मजबूत नही लूंगी तब तक बैठूंगी नही।।आने वाले चुनाव में आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी ,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी ,बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो० चंद्रशेखर यादव जी के हाथों को मजबूत करना है और 2024 ओर 2025 में महागठबंधन जो अब इंडिया बन चुका है उसकी सरकार बनानी है।।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव साक्षी कुमारी, जिला प्रधान महासचिव प्रीतम कुमारी, समाजसेवी सह प्रमुख प्रतिनिधि चंदन यादव, सावित्री देवी, मीना देवी, सुधा देवी, नूतन देवी, सुनीता देवी, रवीना कुमारी, अमेरिका देवी, सुनीता देवी, राबिन कुमारी, गुलाब देवी, सुनीता देवी, सुलेखा देवी जी,महारानी देवी, सहित सैकड़ों महिलाओं को पंचायत अध्यक्ष का प्रमाणपत्र कुमारी विनीता भारती ने अपने हाथों से दिया।।